मां शिप्रा तीर्थ परिक्रमा का भव्य समापन | CM डॉ. मोहन यादव ने चढ़ाई 351 फीट चुनरी | उज्जैन रामघाट

उज्जैन (माही बेना) – आज ‘ *मां शिप्रा तीर्थ परिक्रमा’ यात्रा* के समापन अवसर पर दत्त अखाड़ा, रामघाट उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में माननीय *मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के साथ श्री क्षेत्र वाल्मीकि धाम पीठाधीश्वर परम पूज्य राष्ट्रीय संत बालयोगी श्री उमेशनाथ जी महाराज राज्यसभा सांसद जी* ने सहभागिता कर मां शिप्रा का विधिवत् पूजन-अर्चन किया तथा 351 फीट लंबी चुनरी अर्पित कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री जी ने इस भव्य आयोजन में पधारे नर्मदा परिक्रमा वासी दादा गुरु जी एवं मां बगलामुखी मंदिर नलखेड़ा से परम पूज्य स्वामी संदीपेन्द्र जी महाराज एवं पूज्य संतों से आशीर्वाद भी प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव जी के साथ पूज्य स्वामी जी ने भारतीय नौसेना बैंड ‘सिम्फनी’ की शानदार प्रस्तुति का अवलोकन किया। इस अवसर पर बिहार से पधारी सुप्रसिद्ध भजन गायिका विधायक मैथिली जी ठाकुर ने अपने प्रसिद्ध भजनों की प्रस्तुति दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top