नवरात्रि के अवसर पर महेश्वर धाम के मुख्य महंत काशीवाले त्रिपाठी महाराज जी ने नवरात्रि का आयोजन किया।

कांगड़ा (सोनू थापर) – हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के अंतर्गत जंडौर गांव में महेश्वर धाम के मुख्य महंत काशीवाले त्रिपाठी महाराज जी द्वारा महामाई के नवरात्र का आयोजन किया गया। जिसमें गांव जंडौर की महिला मंडल की ओर से सुबह से ही महामाई का गुणगान किया गया।


इस अवसर पर महेश्वर धाम के मुख्य महंत काशीवाले त्रिपाठी महाराज जी ने मीडिया के माध्यम से माता व शिव के भक्तों से अपील की कि आइए हम सब नए साल में यह प्रण लें कि आपसी द्वेष मिटाकर तथा लड़ाई-झगड़ों से दूर रहकर अपने जीवन को सुखमय बना सकें। अंत में महेश्वर धाम के मुख्य महंत काशीवाले त्रिपाठी महाराज जी ने उपस्थित जनसमूह को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top